NEW UPDATE

ad

current issues nov. 2017, Dalbeer Bhandari : दलबीर भंडारी

Current issues nov. 2017, Dalbeer Bhandari : दलबीर भंडारी

Important questions for  TGT, PGT, PRT, REET, CTET, UPTET, HTET, RPSC, NET, SLAT, UPSC, UPPSC, NET, SLAT,IAS, IAS, RAS, SSC. Exams.


Dalbeer Bhandari : दलबीर भंडारी


इंटरनेशनल कोर्ट ऑफ जस्टिस (अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय) के लिए भारत के दलवीर भंडारी को पुन: चुना गया है। न्यूयॉर्क स्थित संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में महासभा और सुरक्षा परिषद में एक साथ हुए मतदान के बाद न्यायमूर्ति भंडारी को महासभा के 193 मतों में से 183 मत मिले। इसी प्रकार उन्हें सुरक्षा परिषद के सभी 15 वोट हासिल हुए हैं। इस चुनाव में ब्रिटेन ने अपना उम्मीदवार हटा लिया था। उनका कार्यकाल नौ वर्ष का होगा। इस पद के लिए न्यायमूर्ति भंडारी और ब्रिटेन के क्रिस्टोफर ग्रीनवुड के बीच कड़ा मुकाबला था।

IMBX आईएमबीएएक्स :- 

भारत और म्यांमार के बीच द्विपक्षीय सैन्य अभ्यास-2017 (आईएमबीएएक्स -२017) मेघालय की राजधानी शिलांग से 30 किमी दूर उमरोई में भारतीय सेना के संयुक्त प्रशिक्षण नोड में शुरू हुआ है। इस अभ्यास का उद्देश्य म्यांमार सेना को विभिन्न संयुक्त राष्ट्र शांति अभियानों और कार्यों के लिए प्रशिक्षण देना है ताकि वह भी महाभियान में हिस्सा ले सके। यह दोनों पड़ोसी देशों के सैनिकों का पहला संयुक्त प्रशिक्षण अभ्यास है।

विश्व मात्स्यिकी दिवस

विश्व में 21 नवंबर 2017 को विश्व मत्स्य दिवस मनाया गया। इस वर्ष इस दिवस का विषय "2022 का है सपना, किसान की आय हो दुगुना -संकल्प से सिद्धि" रखा गया। भारत में विश्व मात्स्यिकी दिवस का आयोजन लगातार चार वर्षों से हो रहा है।
इस वर्ष पशुपालन, डेयरी एवं मात्स्यिकी विभाग, कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार की ओर से दिनांक 21 नवम्बर 2017 को राष्ट्रीय कृषि विज्ञान केन्द्र (एन.ए.एस.सी.) काम्प्लेक्स, पूसा रोड, नई दिल्ली में इसका आयोजन किया गया।
21 नवम्बर 1997 को, 18 देशों के मत्स्य कृषकों और मत्स्य कर्मकारों के विश्व मंच का प्रतिनिधित्व करने वाले कार्यरत मछुआरों और मछुआरिनों की बैठक नई दिल्ली में हुई थी। उस बैठक में धारणीय मत्स्य-आखेट के प्रयोगों और नीतियों के एक वैश्विक जनादेश की वकालत करते हुए विश्व मात्स्यिकी मंच (डब्ल्यू.एफ.एफ.) की स्थापना की गई। इसी उपलक्ष्य में 21 नवम्बर को पूरे विश्व में विश्व मात्स्यिकी दिवस मनाया जाता है।

डायबिटीज के रोगियों के लिए स्पेशल चावल


सीसीएमबी-आईआईआरआर ने कम ग्लाइसेमिक इंडेक्स चावल के लिए करार किया
हैदराबाद स्थित सेण्टर फॉर सेल्यूलर एंड मॉलिक्यूलर बायोलॉजी (सीसीएमबी) ने भारतीय चावल अनुसंधान संस्थान (आईआईआरआर) के साथ मिलकर कम ग्लाइसेमिक इंडेक्स वाला एक बेहतर साबा मसूरी (आईएसएम) किस्म का चावल विकसित किया है। कम ग्लाइसेमिक इंडेक्स वाले चावल मधुमेह वाले लोगों के लिए उपयुक्त माना जाता है। नई किस्म बैक्टीरिया हानि की भी प्रतिरोधी है। आईएसएम का ग्लाइसेमिक इंडेक्स 50.99 के साथ अन्य किस्मों की तुलना में सबसे कम है।

तटीय सुरक्षा अभ्यास सागर कवच शुरू

केरल और लक्षद्वीप द्वीप समूह के लिए तीन दिन का तटीय सुरक्षा अभ्यास सागर कवच 21 नवंबर 2017 से शुरू हुआ। यह अभ्यास हर छह महीने में होता है । इसका उद्देश्य तटीय सुरक्षा तंत्र का आकलन करना और संचालन प्रक्रिया की पुष्टि करना है। इस अभ्यास में आतंकवादी हमले की स्थिति में भाग लेने वाले संगठन की तैयारियों का आकलन करने के लिए आतंकवादी घुसपैठ की मॉक ड्रिल और इसकी रोकथाम शामिल होगी।

पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रिय रंजन दासमुंशी का निधन

चुनावी हलचल के बीच कांग्रेस के वरिष्ठ नेता तथा पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रियरंजन दासमुंशी का निधन हो गया है। वह पिछले नौ साल से कोमा में थे। उनका जन्म 13 नवंबर 1945 को हुआ था। वह पहली बार वर्ष 1971 में दक्षिणी कोलकाता लोकसभा सीट से सांसद चुने गए। वर्ष 1985 में उन्हें पहली बार राजीव गांधी मंत्रिमंडल में मंत्रिपद सौंपा गया था।

Post a Comment

 
Copyright © 2013 Competition Boss
Themes Made By Yogi. Powered by Technical Yogi